केन्द्रीय राज्यमंत्राी ने सुनी दंगा पीड़ितों की समस्याएं

शाहपुर। केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने शाहपुर क्षेत्र के गांव पलड़ा में रह रहे अपने गांव निवासी दंगा पीड़ितों की बस्ती में पँहुच कर उनकी समस्याएं सुनी। दंगा पीड़ितों हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। मुजफ्फरनगर में हुए 2013 के दंगों के बाद विस्थापित हुए शाहपुर क्षेत्र के गांव पलड़ा में रह रहे कुटबा-कुटबी निवासियों की बस्ती में केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान का जोरदार स्वागत किया। दंगो के बाद गांव से विस्थापित हुए लोगो के छः वर्षांे से पलड़ा में रहने के चलते संजीव बालियान ने कई बार विस्थापित लोगांे को वापस गांव ले जाने का प्रयास किया, लेकिन सपफल नहीं हुए। केंद्रीय मंत्री के लगातार प्रयास विस्थापितों के बीच उत्पन्न आक्रोश काफी कम हुआ। पूर्व में भी डॉ. संजीव बालियान विस्थापितों के बीच पँहुच कर उनको अपनेपन का अहसास कराया। केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान का गांव भी कुटबी होने के चलते वह लगातार इनके सम्पर्क में रहते हैं। डॉ संजीव बालियान ने कहा है कि सभी मेरे अपने हैं। वह हर समस्या का प्राथमिकता के साथ समाधान के लिये तैयार हैं। इस दौरान दंगांे में दर्ज हुए मुकदमो में भी आपसी बातचीत कर समाधान करने पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान गांव पलड़ा की विस्थापित बस्ती में पलड़ा, पलड़ी व बसिकलां सहित अन्य गांवों के लोग भी मौजूद थे। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शाहपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रावासियांे की समस्याओं को सुना। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार केंद्रीय मंत्राी डॉ संजीव बालियान ने समस्या सुनी। और सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।