विजय शुक्ला को बनाया गया मुजफ्फरनगर भाजपा जिलाध्यक्ष...प्रदेश संगठन ने बीस जिलों व महानगरों के अध्यक्ष किये घोषित

लखनऊ। लम्बे इंतजार के बाद भाजपा हाईकमान ने मुजफ्फरनगर व गाजियाबाद समेत बीस जिलों के अध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों की सूची आज देर रात में जारी कर दी है। मुजफ्फरनगर में भाजपा के सक्रिय व कर्मठ कार्यकर्ता विजय शुक्ला को जिलाध्यक्ष बनाकर जमीन से जुडे कार्यकर्ताओं को तव्वजों दी गई है, जबकि गाजियाबाद में निवर्तमान जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी को हटाकर दिनेश सिंघल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी आशुतोष टंडन ने आज देर रात्रि में उत्तर प्रदेश के बीस जिलों के अध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों की सूची जारी करते हुए विजय शुक्ला को मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की है। भाजपा के बेहद सक्रिय कार्यकर्ता व जमीन से जुडे हुए नेता माने जाने वाले विजय शुक्ला संगठन में पहले जिला महामंत्री समेत कई पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसी प्रकार दिनेश सिंघल को गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया है, जबकि संजीव शर्मा को गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष बनाया है। वीर सिंह पाल को आंवला, संदीप जैन को ऐटा, श्रीराम मिश्रा को ओरैया, अजय धाकरे को इटावा, नरेन्द्र राजपूत को कन्नौज, रूपेश गुप्ता को फरूखाबाद, रामदेव पाल को रायबरेली, अवधेश श्रीवास्तव को बाराबंकी, भानू सिंह को गाजीपुर, रामविलास पाल को मछली शहर, अजित चौबे को सोनभद्र, अंतरयामी सिंह को देवरिया व प्रेमचन्द मिश्रा को कुशीनगर जनपद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि प्रयागराज महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, प्रयागराज यमुना पार का अध्यक्ष विमल नाथ भारती को व प्रयागराज गंगापार का अध्यक्ष अश्वनी दुबे को बनाया गया है।